Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Jamshedpur News : मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कांग्रेस का जागरूकता अभियान, एसएसआर फॉर्म भरने में की लोगों की मदद

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में रविवार को साकची स्थित गुरु नानक हाई स्कूल सेंटर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मतदाताओं को फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज जमा कराने में सहयोग किया गया।


छूटे हुए मतदाताओं का नाम जुड़वाने पर जोर, पूरे क्षेत्र में चलेगा अभियान

राकेश साहू ने उन मतदाताओं से अपील की, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या जिन्हें एसएसआर प्रक्रिया के तहत आवेदन करना है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना फॉर्म भरकर जमा करें। उन्होंने स्वयं लोगों की सहायता करते हुए बीएलओ के समक्ष दस्तावेज जमा कराने में सहयोग किया।


अभियान के दौरान बूथ संख्या 300 के बीएलओ-2 विनय साहनी ने भी पूरा सहयोग दिया। राकेश साहू ने कहा कि यह अभियान केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में पूरे इलाके में चलाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !