Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Ranchi Model Urban Corridor: रांची में सड़कों को जाम मुक्त और सुंदर बनाने की बड़ी तैयारी, कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक बनेगा 20 किलोमीटर लंबा "मॉडल अर्बन कॉरिडोर"

Ranchi Model Urban Corridor: रांची की प्रमुख सड़कों को जाम मुक्त, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए रांची नगर निगम ने नई योजना पर काम शुरू किया है. कांके राम मंदिर से झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा तक करीब 20 किलोमीटर लंबे मार्ग को मॉडल अर्बन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा.

इस परियोजना के लिए नगर निगम ने शुरुआती सर्वे शुरू कर दिया है. सर्वे के आधार पर सड़क किनारे अतिक्रमण, पार्किंग, फुटपाथ, ऑटो स्टैंड और वेंडिंग जोन की स्थिति का आकलन किया जाएगा.

अतिक्रमण हटेगा, सड़क किनारे बनेगा ग्रीन बेल्ट
योजना के तहत पूरे कॉरिडोर से अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी है. सड़क किनारे हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रीन बेल्ट और वर्टिकल गार्डन विकसित किए जाएंगे.

मार्ग पर आकर्षक वॉल पेंटिंग और म्यूरल्स भी बनाए जाएंगे. निगम का उद्देश्य इस सड़क को शहर की नई पहचान के रूप में विकसित करना है.

कॉरिडोर कांके राम मंदिर से शुरू होकर जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक, रातू रोड चौक और हरमू बाईपास होते हुए प्रोजेक्ट भवन तक पहुंचेगा.

फुटपाथ, पार्किंग और वेंडिंग जोन होंगे व्यवस्थित
नगर निगम सड़क, फुटपाथ, पार्किंग और वेंडिंग जोन को वैज्ञानिक तरीके से विकसित करने की योजना बना रहा है. इससे सड़क किनारे बेतरतीब दुकानों, अवैध पार्किंग और अनियंत्रित ऑटो स्टैंड की समस्या पर नियंत्रण मिलने की उम्मीद है.

निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से यातायात सुगम होगा और मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम में कमी आएगी.



अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की पहचान और कार्रवाई के लिए नगर निगम ने विशेष प्रवर्तन टीमों का गठन किया है. ये टीमें सर्वे रिपोर्ट के आधार पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगी.

यातायात सुधार के लिए नागा बाबा खटाल बाजार के पास उपलब्ध जमीन पर स्थायी ऑटो स्टैंड बनाने की भी योजना है. इससे मुख्य सड़क पर ऑटो के बेतरतीब खड़े होने और जाम की समस्या कम हो सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !