Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Bihar News : लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को फिर मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ वाहन भी होगा उपलब्ध

Bihar News : बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फिर से जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दोनों को बुलेटप्रूफ वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।


ASG सुरक्षा दिए जाने के बाद लौटा Z श्रेणी का सुरक्षा कवच

गौरतलब है कि 4 जून को लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड श्रेणी की सुरक्षा हटाकर उन्हें एएसजी (ASG) सुरक्षा प्रदान की गई थी। सुरक्षा में बदलाव से नाराज लालू परिवार ने उपलब्ध कराई गई सुरक्षा वापस कर दी थी। इस फैसले को लेकर उस समय राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई थी।

सरकारी आवास छोड़ने के बाद बदली सुरक्षा व्यवस्था

हाल ही में नोटिस मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली कर कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में शिफ्ट कर लिया है। सरकारी आवास खाली कराने के लिए राबड़ी देवी को कई नोटिस जारी किए गए थे। आवास खाली होने के बाद इसे पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। अब नई अधिसूचना के तहत लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को फिर से जेड श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !