Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Ranchi News: कांके से 13 वर्षीय लापता लड़की चुटिया से सुरक्षित बरामद, मां के डाट के बाद भागी थी घर से

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र से लापता हुई 13 वर्षीय लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। काफी दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने उसे चुटिया इलाके से खोज निकाला, जहां वह एक आश्रम में रह रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में लड़की ने घर से भागने की वजह मां की डांट को बताया है। जानकारी के अनुसार शिवानी कुमारी, पिता नितेश राम और माता जितनी देवी की बेटी है, जो प्रेम नगर क्षेत्र से 11 जून को लापता हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

डांट-फटकार के बाद घर छोड़ने की बात सामने आई
बताया गया कि 11 जून को किसी बात को लेकर मां ने उसे डांटा-फटकारा और पिटाई भी की थी। इससे नाराज होकर शिवानी चुपचाप घर से निकल गई और लापता हो गई। पूछताछ में उसने बताया कि मां की डांट से परेशान होकर ही उसने घर छोड़ने का फैसला किया था। एक स्थानीय नागरिक ने शिवानी को चुटिया के रामाश्रय आश्रम में देखा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को आश्रम से सुरक्षित बरामद कर लिया। काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कांके थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसी आधार पर लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !