Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur News: डीडी बार हमले में घायल प्रत्युष आनंद से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

Jamshedpur: बीते 27 जून को डीडी बार के बाहर हुए हमले में प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज वर्तमान में कोलकाता स्थित अपोलो अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान देर रात ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह (मलखन सिंह) और झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अचानक अस्पताल पहुंचे। उनके साथ मनोज सिंह और मस्तान सिंह भी मौजूद थे। उस समय प्रत्युष आनंद के बड़े पिता चंदन सिंह अस्पताल में ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि नेताओं के अचानक पहुंचने से माहौल भावुक हो गया।



परिजनों के अनुसार, सभी नेताओं ने परिवार से मुलाकात की, प्रत्युष आनंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की बात कही। चंदन सिंह ने कहा कि इस कठिन समय में मिला यह समर्थन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। चंदन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में दोनों नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस मुलाकात को हमेशा याद रखेंगे और प्रत्युष आनंद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !