Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur News: परसुडीह के हलुदबानी तालाब से मिले शव की हुई पहचान

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबानी पाड़ा टोला स्थित तालाब से 26 जून को बरामद शव की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान पोटका थाना क्षेत्र के परसुगोड़ा निवासी 67 वर्षीय हनुराम सोरेन के रूप में हुई है. वह अपने बेटे के साथ हलुदबानी में किराये के मकान में रह रहे थे.

शुक्रवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि हनुराम सोरेन 24 जून को घर से नहाने के लिए निकले थे. इसके बाद वह वापस नहीं लौटे. परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.
जब दो दिनों तक उनका पता नहीं चला तो गुरुवार देर शाम परिजन परसुडीह थाना पहुंचे. वहां पुलिस ने उन्हें हलुदबानी पाड़ा टोला के तालाब से एक शव मिलने की जानकारी दी.



पुलिस की सूचना पर शुक्रवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान हनुराम सोरेन के रूप में की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !