Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Pakur News: पाकुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, मालदा के अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Pakur News: पाकुड़ सदर प्रखंड के सिंधीपाड़ा में बंद घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने पश्चिम बंगाल के मालदा (कलियाचक) से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।


सोना-चांदी, लैपटॉप, नकदी और बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गला हुआ सोना-चांदी, डेल लैपटॉप, कांसा के बर्तन, चोरी की नकदी, एक यामाहा R15 बाइक और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर पहले से चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

कई और चोरियों का भी किया खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में हुई कई अन्य चोरियों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !