Giridih News: गिरिडीह जिले के के बीबीसी रोड स्थित एक बंद मकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक पारिवारिक कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और अलमारी व लॉकर से करीब पांच लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
पांच लाख नकद और जेवरात पर किया हाथ साफ
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक पारिवारिक कार्य से घर बंद कर बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी व लॉकर खंगाल डाले। चोर करीब पांच लाख रुपये नकद के साथ लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान घर का सामान भी बिखेर दिया गया।
घर लौटे परिजनों के उड़ गए होश
परिजनों के वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
सुनियोजित चोरी मानकर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सुनियोजित चोरी का प्रतीत होता है। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।