Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jamshedpur News : अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की मांग, अभिभावक संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर अभिभावक संघ ने शहर के प्ले-स्कूल, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मानकों की जांच कराने की मांग को लेकर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने घनी आबादी और संकरी गलियों में संचालित शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।


संकरी गलियों में संचालित संस्थानों को बताया जोखिमपूर्ण

संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने ज्ञापन में कहा है कि शहर के कई प्ले-स्कूल, स्कूल और कोचिंग संस्थान ऐसे भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां पहुंचने का रास्ता संकरा है और आपातकालीन निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आग या किसी अन्य आपदा की स्थिति में अग्निशमन वाहन और बचाव दल का समय पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

फायर NOC और सुरक्षा मानकों की निष्पक्ष जांच की मांग

अभिभावक संघ ने उपायुक्त से मांग की है कि सभी प्ले-स्कूल, स्कूल और कोचिंग संस्थानों के फायर एनओसी (Fire NOC), भवन सुरक्षा, आपातकालीन निकासी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों और आपदा प्रबंधन प्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जिन संस्थानों में नियमों का उल्लंघन हो रहा हो या बिना वैध अनुमति के संचालन किया जा रहा हो, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय-समय पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा सुनिश्चित की जाए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !