Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jamshedpur News: सरयू राय के आह्वान पर जमशेदपुर बंद पूर्णतः सफल, सोनारी, कदमा, मानगो, साकची और बिष्टुपुर में व्यापक असर

Jamshedpur: डीडी हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आह्वान पर शुक्रवार को बुलाया गया बंद शहर में पूरी तरह सफल रहा। सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो और साकची समेत कई इलाकों में व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वतःस्फूर्त रूप से बंद रहे। कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। बिष्टुपुर क्षेत्र में कुछ समय के लिए बंद समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की बहस की स्थिति बनी, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया और स्थिति सामान्य रही।

सरयू राय ने बाइक से किया शहर का दौरा
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे विधायक सरयू राय अपने बिष्टुपुर स्थित आवास से बाइक पर मानगो के लिए निकले। उनके साथ दर्जनों समर्थक बाइक पर मौजूद थे। उन्होंने मानगो सहित विभिन्न इलाकों का दौरा कर बंद को सफल बताया। सोनारी वेस्ट लेआउट, कागलनगर, बस स्टैंड, राम मंदिर चौक, एयरपोर्ट रोड, डिस्पेंसरी रोड, गुदड़ी बाजार, लोहार लाइन, परदेसी पाड़ा, पुराना सीपी क्लब और दयानंद स्कूल क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।



कदमा, मानगो, साकची और बिष्टुपुर में बंद का व्यापक असर, कई व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद
कदमा बाजार, भाटिया बस्ती, उलियान, रामनगर, ग्रीन पार्क, रामजन्मनगर, फार्म एरिया, गणेश पूजा मैदान और शास्त्रीनगर में दुकानदारों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखे। मानगो चौक, राजेंद्र नगर, ओल्ड चेक पोस्ट, उलीडीह, डिमना चौक, पारडीह चौक, चेपा पुल और 15 नंबर क्षेत्र में बंद का असर देखा गया। साकची बाजार, झंडा चौक, बसंत टाकीज, रामलीला मैदान रोड और जुबिली पार्क गेट क्षेत्र में बंद पूरी तरह सफल रहा। बिष्टुपुर मेन रोड, बाजार और खाऊ गली में भी प्रतिष्ठान बंद रहे।




बंद को लेकर सरयू राय का बयान
सरयू राय ने कहा कि बंद पूरी तरह सफल रहा और जनता ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने कहा कि शहर में अपराध की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है, और इसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !