Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर बंद से पहले सड़क पर उतरे SSP, बाइक दस्ते के साथ पूरे शहर में किया फ्लैग मार्च

Jamshedpur News: 3 जून 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को लेकर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में बुधवार को एसएसपी एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक दस्ते के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च साकची गोलचक्कर, बिष्टुपुर चौक, पी एंड एम मॉल सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान सिटी एसपी, डीएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आज निकले जुलूस के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रही।

SSP की अपील- धारा 163 का पालन करें, शांति बनाए रखें
एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने कहा कि शुक्रवार को होने वाले बंद को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और शहर में शांति बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से धारा 163 लागू की गई है और आम लोगों से इसका पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में पहले भी बाइक से गश्त कर चुके हैं और इस बार भी बाइक पर फ्लैग मार्च का अनुभव अच्छा रहा। पुलिस की ओर से करीब 500 जवानों की तैनाती की गई है ताकि बंद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और शहर में पूरी तरह शांति एवं सामान्य व्यवस्था बनी रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !