Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jamshedpur News: मानगो में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वैन की टक्कर से ऑटो पलटा, बच्चे समेत पांच घायल

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में बिग बाजार के पास एनएच-33 पर गुरुवार को तेज रफ्तार वैन के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही वैन ने पहले एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसके बाद चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

बेकाबू वैन बनी हादसे की वजह, चालक फरार
हादसे में ऑटो में सवार एक बच्चा और दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि बाइक पर सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। कुल पांच लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वैन की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !