Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

BREAKING NEWS : मोदी कैबिनेट में महा-बदलाव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई बड़े दिग्गजों की छुट्टी की सुगबुगाहट

BREAKING NEWS : दिल्ली के सत्ता के गलियारों और पीएमओ (PMO) सूत्रों के हवाले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक मोदी सरकार के इस कार्यकाल का सबसे बड़ा कैबिनेट फेरबदल (Cabinet Reshuffle) होने जा रहा है। इस बड़े प्रशासनिक उलटफेर में देश के सबसे अहम मंत्रालयों के चेहरों को बदला जा सकता है। चर्चाएं तेज हैं कि हालिया विवादों और पेपर लीक के मुद्दों के बाद धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा वापस लिया जा सकता है, जबकि आर्थिक नीतियों में नए बदलावों के संकेत देते हुए निर्मला सीतारमण को भी वित्त मंत्रालय से हटाया जा सकता है।


पीएमओ सूत्रों के हवाले से आई खबर के बाद दिल्ली के सियासी हलकों में मचा हड़कंप

सबसे ज्यादा हैरान करने वाला दावा देश के हाईवे मैन कहे जाने वाले नितिन गडकरी को लेकर किया जा रहा है, जिन्हें उनके मौजूदा सड़क और परिवहन मंत्रालय से मुक्त कर कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों के बीच इन बड़े नामों को लेकर कयासों का बाजार बेहद गर्म है। हालांकि, इस भारी-भरकम सियासी उलटफेर पर अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय या सरकार की तरफ से कोई भी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन इस सुगबुगाहट ने राजधानी की राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंचा दी हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !