Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Bihar News : पत्नी को मनाने मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Bihar News : कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवला गांव में पत्नी को मायके से वापस ससुराल बुलाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान युवक आत्महत्या की धमकी देता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, युवक साबिर की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। पत्नी के वापस नहीं लौटने से नाराज साबिर गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से चिल्लाते हुए पत्नी के लौटने की मांग करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरा, फिर पुलिस को चकमा देकर फरार

सूचना मिलने पर प्राणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद वह टावर से नीचे उतर आया।

हालांकि, नीचे आते ही पुलिस उसे हिरासत में लेने की तैयारी कर रही थी, लेकिन वह मौके से भाग निकला। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !