Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Train Delay: आसनसोल-धनबाद रेल रूट पर मालगाड़ी का इंजन फेल, राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

Train Delay: आसनसोल-धनबाद रेल रूट पर बुधवार रात एक मालगाड़ी का इंजन बीच रास्ते में अचानक फेल हो गया, जिससे अप लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तकनीकी खराबी के कारण कई वीआईपी, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और कई जगह ट्रेनें घंटों तक खड़ी रहीं।

राजधानी और दुरंतो समेत कई प्रीमियम ट्रेनें हुईं लेट
इंजन फेल होने का असर देश की प्रमुख ट्रेनों पर भी पड़ा। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे 11 मिनट, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 57 मिनट और सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस 56 मिनट की देरी से धनबाद पहुंचीं। वहीं, कोलफील्ड एक्सप्रेस कुमारधुबी के पास करीब 45 मिनट तक रुकी रही, जबकि हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस को आसनसोल स्टेशन पर आधे घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा।

यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
अचानक रेल परिचालन बाधित होने से ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों और स्टेशनों पर इंतजार कर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की धनबाद और आगे के स्टेशनों से कनेक्टिंग ट्रेनें थीं, जो देरी के कारण छूट गईं। लंबे समय तक ट्रेनें खड़ी रहने से यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली।

दूसरा इंजन भेजकर बहाल किया गया परिचालन
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल दूसरा इंजन भेजा और खराब मालगाड़ी को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक को खाली कराया गया, जिसके बाद आसनसोल-धनबाद रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !