Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Ranchi News : ओरमांझी की शराब फैक्ट्री पर छापा, 303 पेटी विदेशी शराब जब्त

Ranchi News : अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी कर 303 पेटी विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक, बिहार के पूर्व विधान पार्षद और राजद नेता सुबोध राय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।


For Sale UP लेबल वाली शराब भी बरामद

प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने दावा किया है कि फैक्ट्री में चर्चित शराब ब्रांडों के फर्जी लेबल लगाकर शराब तैयार की जा रही थी। जांच के दौरान 8 PM, After Dark समेत तीन ब्रांडों के नाम का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

इसके अलावा शराब की बोतलों पर "For Sale UP" का लेबल भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के नाम पर अवैध रूप से बाजार में भेजने की तैयारी की जा रही थी।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस और उत्पाद विभाग

पुलिस और उत्पाद विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री से जुड़े पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !