Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Ranchi News : अवैध शराब मामले में पूर्व एमएलसी सुबोध राय न्यायिक हिरासत में, अदालत ने भेजा जेल

Ranchi News : अवैध शराब बनाने के मामले में बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध राय को अदालत के आदेश के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग ने उन्हें बुधवार देर रात मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (उत्पाद विशेष न्यायालय) के आवासीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया।


सुबोध राय को ग्रामीण एसपी रांची और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। ओरमांझी स्थित उनकी तारंगिनी फैक्ट्री में जांच के दौरान करीब 300 पेटी 8 PM व्हिस्की और 70 पेटी बीयर जब्त की गई।

दूसरे राज्य का लेबल लगाने पर कार्रवाई, लाइसेंस नियमों के उल्लंघन का आरोप

जांच में सामने आया कि जब्त की गई 8 PM व्हिस्की पर उत्तर प्रदेश का लेबल लगा हुआ था। अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री के पास 8 PM व्हिस्की के निर्माण का लाइसेंस है, लेकिन झारखंड में निर्मित शराब पर दूसरे राज्य का लेबल लगाना नियमों के विरुद्ध है। इसी आधार पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए सुबोध राय को गिरफ्तार किया।

बीयर से लदी गाड़ी भी जब्त, उत्पाद विभाग की जांच जारी

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री परिसर के पास खड़ी 70 पेटी बीयर से लदी एक गाड़ी भी जब्त की गई। उत्पाद विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !