Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Current News : सीबीआई केस में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत गिरफ्तार

Current News : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के आरोप में आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में नागर विमानन (सुरक्षा) विभाग, दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। आरोप है कि वह सीबीआई में चल रहे ड्रग्स और नकली नोट से जुड़े मामलों में राहत दिलाने का भरोसा देकर लोगों से रिश्वत लेते थे।


सीबीआई इस मामले में पहले ही दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दीपक गहलावत की कथित भूमिका सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

25 लाख रुपये रिश्वत की रकम जब्त, कई ठिकानों से नकदी और डिजिटल साक्ष्य बरामद

सीबीआई के अनुसार, दीपक गहलावत वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और हरियाणा कैडर से संबंधित हैं। जांच में सामने आया कि वह सीबीआई अधिकारियों से करीबी संबंध होने का दावा कर लोगों से पैसे वसूलते थे। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी भी कथित तौर पर उनके लिए रिश्वत की रकम इकट्ठा करने का काम करते थे।

जांच एजेंसी ने बताया कि अब तक इस मामले में 25 लाख रुपये की कथित रिश्वत राशि जब्त की गई है। इसके अलावा आरोपियों के विभिन्न ठिकानों से 90 लाख रुपये नकद, डिजिटल उपकरण, हार्ड डिस्क और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !