Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Central Government DA Increase: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2026 में DA बढ़ोतरी की उम्मीद, AICPI-IW के ताजा आंकड़े जारी

Central Government DA Increase: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। इसी बीच लेबर ब्यूरो ने मई 2026 का AICPI-IW (अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) जारी कर दिया है, जिसमें मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मई में यह सूचकांक बढ़कर 150.8 पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल में यह 149.9 था। आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई 2026 से DA में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो मौजूदा 60% DA बढ़कर 63% हो जाएगा।

महंगाई दर में भी बढ़ोतरी दर्ज
मई 2026 में औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.72% हो गई है, जो पिछले वर्ष मई में 2.93% थी। मार्च 2026 के बाद से AICPI-IW में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की संभावना और मजबूत हो गई है। अब सभी की निगाहें जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों पर हैं, जो जुलाई के अंत में जारी किए जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जून का इंडेक्स स्थिर भी रहता है, तब भी 3% DA बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है।

कर्मचारियों की सैलरी पर असर
अनुमान के अनुसार, DA में 3% बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों की मासिक आय में भी इजाफा होगा।
लेवल-6 कर्मचारियों को लगभग ₹1,062 प्रति माह का फायदा
लेवल-10 अधिकारियों को लगभग ₹1,683 प्रति माह का लाभ

AICPI-IW क्या है?
AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) एक महत्वपूर्ण सरकारी सूचकांक है, जिसके आधार पर महंगाई का आकलन किया जाता है। इसमें रोजमर्रा की जरूरतों जैसे खाद्य पदार्थ, कपड़े, बिजली, दवाइयां और अन्य वस्तुओं की कीमतों को शामिल किया जाता है।
सरकार इसी सूचकांक के औसत के आधार पर हर छह महीने (जनवरी और जुलाई) में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) की समीक्षा करती है और उसी अनुसार बढ़ोतरी तय की जाती है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !