Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Amarnath Yatra Accident: पंजाब में अमरनाथ यात्रियों की ट्रैवलर ट्रक से टकराई, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

Amarnath Yatra Accident: पंजाब के बठिंडा जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर बुधवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना बठिंडा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच हुई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.

4 लोगों की मौके पर मौत, घायलों का एम्स में इलाज
सहारा जन सेवा से जुड़े संदीप सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची. ट्रैवलर में 11 से 12 लोग सवार थे. दुर्घटना में 4 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु
प्रारंभिक जांच और यात्रियों के दस्तावेजों के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि सभी श्रद्धालु राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार वे हरमंदिर साहिब में दर्शन करने के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे. सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे चार शव अस्पताल लाए गए थे और हादसे की सूचना हाईवे दुर्घटना के रूप में मिली थी. फिलहाल सभी शव मोर्चरी में रखे गए हैं और घायलों का इलाज जारी है. समाचार लिखे जाने तक हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !