Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jharkhand New Criminal Laws Meeting: नए आपराधिक कानूनों पर होने वाली अहम बैठक स्थगित, गृह विभाग जल्द जारी करेगा नई तिथि

Jharkhand New Criminal Laws Meeting: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार (1 जुलाई) को प्रस्तावित नई आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है. इस बैठक में राज्य में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक बिंदुओं पर चर्चा होनी थी.

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बैठक अपर मुख्य सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग) की अध्यक्षता में आयोजित की जानी थी. बैठक के स्थगन की आधिकारिक सूचना विभाग के अवर सचिव लखन राम नायक ने जारी की है.

विभाग ने बताया कि यह समीक्षा बैठक 23 मार्च को केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत बुलाई गई थी. इसी क्रम में झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की प्रगति और अन्य संबंधित विषयों की समीक्षा की जानी थी.



हालांकि, अंतिम समय में अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए बैठक को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया. फिलहाल विभाग ने नई तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही संशोधित कार्यक्रम जारी किए जाने की संभावना जताई गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !