Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jamshedpur News: गालूडीह में थाना के सामने स्थित टीवीएस शोरूम से साढ़े चार लाख की चोरी, सीसीटीवी सिस्टम भी ले गए चोर

Jamshedpur: गालूडीह थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित टीवीएस महावीर एंटरप्राइजेज शोरूम में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर शोरूम में घुसकर करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पहचान छिपाने की भी पूरी कोशिश की। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और रिकॉर्डिंग वाला डीवीआर (हार्ड डिस्क) भी अपने साथ ले गए, ताकि घटना का कोई वीडियो सबूत पुलिस के हाथ न लग सके।

थाना के सामने चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
शोरूम संचालक महाराज प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शोरूम में करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना के ठीक सामने स्थित प्रतिष्ठान में इतनी बड़ी चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब थाना के नजदीक स्थित कारोबारी प्रतिष्ठान ही सुरक्षित नहीं हैं, तो अन्य दुकानदारों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।
 
रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग, पुलिस ने जल्द खुलासे का दिया भरोसा
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने तथा चोरी की वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !