Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज, 1 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक गणेश जी की आराधना और व्रत करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा दोपहर 1:31 बजे तक धनु राशि में रहकर इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
तिथि, योग, करण और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
आज कृष्ण प्रतिपदा सुबह 7:38 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी। इन्द्र योग शाम 4:04 बजे तक रहेगा, फिर वैधृति योग शुरू होगा। कौलव करण सुबह 7:38 बजे तक और तैतिल करण रात 8:39 बजे तक रहेगा, इसके बाद गर करण लगेगा। सूर्योदय सुबह 5:27 बजे, सूर्यास्त शाम 7:23 बजे, चंद्रोदय रात 8:44 बजे और चंद्रास्त सुबह 6:12 बजे होगा।
शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल में शुभ कार्यों से करें परहेज
आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है, जबकि अमृत काल 2 जुलाई की तड़के 2:21 बजे से 4:08 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 12:25 बजे से 2:09 बजे तक, गुलिकाल सुबह 10:40 बजे से 12:25 बजे तक और यमगण्ड सुबह 7:11 बजे से 8:56 बजे तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार राहुकाल के दौरान नए और शुभ कार्यों की शुरुआत से बचना उचित माना जाता है।
पूर्वाषाढ़ा के बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव, जानें इसकी विशेषताएं
आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सुबह 6:51 बजे तक रहेंगे, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ होगा। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्रदेव, राशि स्वामी बृहस्पति और देवता आप (जल देवता) माने जाते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को सामान्यतः आत्मविश्वासी, साहसी, बुद्धिमान, लोकप्रिय, विनम्र और ईमानदार माना जाता है, हालांकि इनमें कभी-कभी अहंकार और अधिक खर्च करने की प्रवृत्ति भी देखने को मिलती है।