Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Ranchi News : रांची के 693 छात्र-छात्राओं को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार

Ranchi News : झारखंड सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को जगन्नाथपुर स्थित TVS CM SOE में आयोजित कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने 10 सरकारी स्कूलों के 693 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।


स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति होगी कम, पढ़ाई होगी आसान

चमरा लिंडा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, उनके लिए यह योजना काफी लाभकारी साबित होगी। साइकिल मिलने से छात्रों की पढ़ाई नियमित होगी और स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति में भी कमी आएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने की अपील की।

मंत्री ने बताया कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है।

कोटा की तर्ज पर प्रतियोगी परीक्षाओं की भी होगी तैयारी

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल साइकिल वितरण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे मोशन एजुकेशन, से जोड़कर विशेष कोचिंग भी उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 के लिए रांची जिले में 16,780 साइकिलों के वितरण को मंजूरी दी गई है। कार्यक्रम में आईटीडीए रांची की परियोजना निदेशक मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक एनुल हक, TVS CM SOE जगन्नाथपुर की प्राचार्य सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !