Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Ranchi News : रांची नगर निगम, पेंशन में 20% कटौती के विरोध में सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मियों का प्रदर्शन

Ranchi News : रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पेंशन में की जा रही 20 प्रतिशत कटौती का विरोध जताया। बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनभोगी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर कटी हुई राशि वापस करने की मांग की।


बिना सूचना पेंशन कटौती का लगाया आरोप

संघ के अध्यक्ष अवध बिहारी तिवारी ने बताया कि झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वर्ष 2017 से नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्यकर्मियों के समान पेंशन मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों से बिना किसी पूर्व सूचना के पेंशन से 20 प्रतिशत राशि काटी जा रही है, जो न तो नियमसम्मत है और न ही न्यायसंगत।

संघ के मंत्री सुधीर कुमार ने कहा कि इस फैसले से करीब 400 सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनभोगी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से कटौती के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी प्रभावित पेंशनभोगियों के खातों में कटी हुई राशि वापस जमा कराने की मांग की।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी

संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो सभी वरिष्ठ नागरिक और पेंशनभोगी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए नगर निगम प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।

प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष अवध बिहारी तिवारी, उपाध्यक्ष रामवली यादव, दुर्गा प्रसाद कुम्हार, मंत्री सुधीर कुमार, संयुक्त मंत्री सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संगठन मंत्री रामदास राम, कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, बदेश्वर पांडेय सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !