Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Ramgarh News: रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में कतार में आगे-पीछे होने को लेकर मारपीट, पुलिस ने कराया शांत

Ramgarh News: झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सोमवार को दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया. कतार में आगे-पीछे होने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई.

लाइन में खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बिहार और हजारीबाग से आए श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे. इसी दौरान कतार में आगे-पीछे होने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में लात-घूंसों की मारपीट में बदल गई.

पुलिस ने मौके पर संभाला मोर्चा
मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति पर काबू पाया. इसके बाद सभी संबंधित लोगों को रजरप्पा थाना ले जाया गया.



थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों से लिखित माफीनामा लेकर उन्हें वापस भेज दिया गया. घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !