Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Rabri Devi House: 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने की आज अंतिम तारीख, प्रशासन के अगले कदम पर टिकी निगाहें

Rabri Devi House: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने की अंतिम समयसीमा सोमवार को पूरी हो गई. भवन निर्माण विभाग पहले ही कई नोटिस जारी कर चुका था और 29 जून तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया था. अब सभी की नजर इस बात पर है कि समयसीमा के बाद विभाग क्या कार्रवाई करता है.
आवास से लगातार हटाया जा रहा सामान
पिछले कुछ दिनों से सरकारी आवास से सामान दूसरी जगह भेजने का काम जारी है. रविवार देर रात तक ट्रकों के जरिए फर्नीचर और अन्य घरेलू सामग्री शिफ्ट की जाती रही. परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित कई उपकरण भी हटाए जा चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक अधिकांश सामान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पहुंचाया गया है, जबकि कुछ सामग्री निजी आवास में भी भेजी गई है. हालांकि लालू परिवार आगे स्थायी रूप से किस पते पर रहेगा, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.


39 हार्डिंग रोड को बनाया जा रहा नया आवास
राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है. वहां मरम्मत और आवश्यक सुविधाएं विकसित करने का काम लगभग पूरा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भवन में विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं, ताकि उनके रहने में किसी तरह की परेशानी न हो.


नोटिस के बाद प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर
भवन निर्माण विभाग ने 22 जून को अंतिम नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिया था. इससे पहले भी विभाग चार बार नोटिस भेज चुका था. सरकार ने यह सरकारी आवास मंत्री नंदकिशोर राम के नाम आवंटित कर दिया है. ऐसे में अब प्रशासन आवास का औपचारिक हस्तांतरण पूरा कराने की तैयारी में है. यदि निर्धारित समयसीमा के बाद भी आवास खाली नहीं किया जाता है, तो विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकता है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में संबंधित पक्ष की ओर से कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !