Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Chatra News: चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात में शामिल डीजे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया।

नियंत्रण बिगड़ने से हादसा 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे की हर पहलू से पड़ताल
सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !