Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के डोबो-कांदरबेड़ा मार्ग पर स्कॉर्पियो और 407 वाहन में भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार युवक

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के डोबो से कांदरबेड़ा जाने वाली सड़क पर रविवार शाम स्कॉर्पियो और 407 वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि वाहन में सवार सभी युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में 4 युवक सवार थे. हादसे के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. दुर्घटना के बाद 407 चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.



फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !