Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

West Singhbhum News: बंदगांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त; सीओ सह बीडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (सीओ-सह-बीडीओ) भीषम कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बंदगांव थाना के हवाले कर दिया गया.

सूचना मिलते ही की गई छापेमारी
प्रशासन को क्षेत्र में अवैध रूप से बालू ढुलाई किए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद सीओ-सह-बीडीओ भीषम कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को रोक लिया. प्रशासनिक टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया.

चालक की तलाश, कार्रवाई जारी
जब्त ट्रैक्टर को बंदगांव थाना में सुरक्षित रखा गया है. प्रशासन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.



प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अवैध खनन या बालू परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !