Adityapur: आदित्यपुर वार्ड संख्या 16 स्थित दासपाड़ा क्षेत्र के एक राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से भगवान राधा-कृष्ण की कीमती अष्टधातु की मूर्तियों के साथ-साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी चुरा ले गए। स्थानीय निवासी ललित दास ने बताया कि रोज की तरह सुबह जब मंदिर का ताला खोला गया, तो सब कुछ सामान्य दिख रहा था। लेकिन जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर के भीतर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गर्भगृह से भगवान की मूर्तियां गायब हैं।
अष्टधातु की 10 इंच ऊंची मूर्तियां चोरी
जानकारी के अनुसार चोरी गई मूर्तियां अष्टधातु से बनी थीं और उनकी ऊंचाई लगभग 10 इंच थी। चोरों ने केवल मूर्तियां ही नहीं, बल्कि पूजा सामग्री जैसे थाली, लोटा और घंटा भी चोरी कर लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मंदिर समिति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।