Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Seraikela News: सरायकेला में श्री जगन्नाथ रथ मेला की तैयारियां शुरू

Seraikela: श्री जगन्नाथ रथ मेला समिति की बैठक रविवार को मौसीबाड़ी परिसर में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मनोज चौधरी को लगातार 19वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 जुलाई 2026 को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथारूढ़ होकर मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) की ओर प्रस्थान करेंगे। एक दिन के विश्राम के बाद 17 जुलाई को सुबह 11 बजे से 15 दिवसीय ऐतिहासिक रथ मेला शुरू होगा।

समिति का पुनर्गठन
बैठक में समिति का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें
गोविंद साहू और भोला महंती को उपाध्यक्ष
छोटेलाल साहू को सचिव
रूपेश साहू को संस्कृति सचिव
सुशांत महापात्र को वेश सज्जाकार नियुक्त किया गया।

धार्मिक कार्यक्रम और परंपराएं
अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि 21 जुलाई को तारणी व्रत के अवसर पर हजारों महिलाएं पूजा-अर्चना करेंगी। धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए मेले के मुख्य मार्ग पर मांस और अंडे की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस वर्ष रथ मेला कई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आकर्षक होगा। मेले में बिजली झूला, नौका झूला, ब्रेक डांस, मिक्की माउस और जलपरी शो जैसे मनोरंजन साधन लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए मीना बाजार, बच्चों के लिए झूले-खिलौने, चाट-भेलपुरी के स्टॉल और प्रसाद के लिए खाजा-लड्डू सहित कई दुकानें लगेंगी। वहीं देव सभा में श्रीकृष्ण का विश्वरूप, अनंत शैया और समुद्र मंथन की भव्य झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी।

बैठक में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
बैठक में वार्ड पार्षद गौतम नायक, ब्रह्मानंद महापात्र, सानो आचार्य सहित समिति के पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर मेले को भव्य, सुरक्षित और सफल बनाने का संकल्प लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !