Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Deoghar News : देवघर में स्टेशनरी दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Deoghar News : जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में देर रात एक स्टेशनरी दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


स्टेशनरी दुकान पूरी तरह जलकर खाक

आग लगने से स्टेशनरी दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से आसपास की कुछ अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, सूचना मिलने में देरी होने के कारण तब तक दुकान काफी हद तक जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !