Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Jamshedpur News: ट्रेन यात्रियों के लिए राहत, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी कोच की सुविधा बढ़ाई गई

Jamshedpur: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए शालीमार–कुर्ला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का फैसला किया है। यह सुविधा पिछले शनिवार से लागू कर दी गई है और 5 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के इस कदम से टाटानगर रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन में हाल के दिनों में आरक्षण की मांग काफी बढ़ गई थी। लगातार बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सीट मिल सके और यात्रा सुगम हो सके।

झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को मिलेगा फायदा
यह ट्रेन टाटानगर मार्ग से होकर गुजरती है, इसलिए इस फैसले का सीधा लाभ झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को मिलेगा। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए कन्फर्म सीट मिलने की संभावना पहले से बेहतर हो जाएगी। अतिरिक्त एसी कोच जुड़ने के बाद रेलवे को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो जाएंगे। अनुमान है कि लगभग 80 यात्रियों तक को इसका सीधा लाभ मिल सकता है। इससे अंतिम समय में टिकट कन्फर्म न होने की समस्या भी काफी हद तक कम होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !