Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 28 जून से 3 जुलाई तक अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि 29 जून से पूरे राज्य में वर्षा गतिविधियों में और तेजी आएगी। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तीन दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।


लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने 28 जून से 3 जुलाई तक राज्यभर में गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और वाहन चालकों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

30 जून और 1 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
30 जून को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 1 जुलाई को देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़ और धनबाद जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !