Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Jamshedpur News : सीतारामडेरा युवती आत्महत्या मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर में 20 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के कथित प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। 


परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले युवती और उसके कथित प्रेमी के बीच बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों की शिकायत के आधार पर सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। 

आरोपी की तलाश जारी, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और किसी की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !