Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Jamshedpur News: मॉनसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान में जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम मजबूत

Jamshedpur News: बरसात के मौसम में अक्सर रेलवे पटरियों पर पानी भरने से ट्रेनों की रफ्तार थम जाती है, जिससे कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं और यात्रियों को घंटों लेट-लतीफ का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या से छुटकारा पाने के लिए रेलवे विभाग ने कोल्हान के सभी रेलवे स्टेशनों पर मॉनसून से पहले विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने ढाई करोड़ रुपये की एक योजना के तहत पटरियों के किनारे ड्रेनेज (जल निकासी) का काम तेजी से पूरा किया है, ताकि इस बार बारिश का पानी पटरियों पर जमा न हो सके और ट्रेनों का परिचालन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलता रहे।


32 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक ड्रेनेज सिस्टम
यात्रियों के सफर को पूरी तरह सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के लिए रेलवे आने वाले दिनों में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसी कड़ी में भविष्य में 32 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से पूरे क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत और हाईटेक किया जाएगा। इस वृहद प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद भारी से भारी बारिश में भी रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर जलजमाव की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी, जिससे न तो ट्रेनों के पहिए रुकेंगे और न ही यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !