Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Jamshedpur News: जमशेदपुर और घाटशिला सिविल कोर्ट का समय बदला, 29 जून से नया शेड्यूल लागू

Jamshedpur News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय ने जमशेदपुर और घाटशिला सिविल कोर्ट के कामकाज के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, आगामी 29 जून 2026 से दोनों अदालतों में न्यायिक कार्यवाही सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान हर दिन दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक रहेगा। यह फैसला झारखंड हाईकोर्ट के नियमों के तहत लिया गया है।

प्रशासनिक कार्यालयों का शेड्यूल रहेगा पहले जैसा
आदेश में यह साफ किया गया है कि न्यायिक कार्यवाही का समय बदलने के बावजूद कोर्ट के प्रशासनिक कार्यालयों का समय पहले की तरह ही रहेगा। अदालत के सभी ऑफिस सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपने पुराने शेड्यूल पर ही काम करेंगे। इस नए बदलाव की आधिकारिक कॉपी परिवार न्यायालय, श्रम न्यायालय, बार एसोसिएशन, उपायुक्त (DC) और एसएसपी (SSP) समेत सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है ताकि सोमवार से इसका पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !