Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Ranchi News : शिक्षक नियुक्ति जांच में सरकार ने सौंपा पूरा डाटा, 1 अगस्त तक मांगी गई आपत्तियां

Ranchi News : स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 की नियुक्तियों की जांच कर रही वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के समक्ष शनिवार को ऑनलाइन सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने नियुक्त अभ्यर्थियों से संबंधित विस्तृत डाटा सॉफ्ट कॉपी के रूप में कमेटी को उपलब्ध करा दिया।


याचिकाकर्ता को 1 अगस्त तक आपत्ति दाखिल करने का निर्देश

कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता को सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए डाटा पर 1 अगस्त तक अपनी आपत्तियां दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि पूरा डाटा याचिकाकर्ता के अधिवक्ता को भी उपलब्ध कराया जाए। मामले की अगली सुनवाई अब 1 अगस्त को होगी।

हाई कोर्ट के आदेश पर हो रही है जांच

पिछली सुनवाई में कमेटी ने सरकार से नियुक्त अभ्यर्थियों का विषयवार और श्रेणीवार रिजल्ट, 18 सितंबर 2019 से 2 अगस्त 2022 तक हुई नियुक्तियों का ब्योरा, कुल 17,786 स्वीकृत पदों में अब तक हुई नियुक्तियों और रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। इसके अलावा नियुक्ति आदेश, जिलावार मेरिट सूची और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

शनिवार की सुनवाई में माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद उपस्थित रहे। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार और अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा।

यह जांच झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर गठित वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कर रही है। हाई कोर्ट ने मीना कुमारी एवं अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कमेटी को तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !