Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Dhanbad News: धनबाद के मांझी टोला के कथित कोयला डिपो पर उठे सवाल, ग्राम स्वराज अभियान ने डीसी से की कार्रवाई की मांग

Dhanbad News: धनबाद के बाघमारा अंचल के भीमकनाली स्थित मांझी टोला में संचालित कथित कोयला डिपो को लेकर नया विवाद सामने आया है. ग्राम स्वराज अभियान ने जिला प्रशासन पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. संगठन का आरोप है कि ग्राम सभा की स्वीकृति के बिना कोयले का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है.

रोजाना भारी मात्रा में कोयले के भंडारण का आरोप
ग्राम स्वराज अभियान के प्रमुख जगत महतो का कहना है कि मांझी टोला स्थित डिपो में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कोयला जमा किया जाता है. उनके अनुसार यहां रोजाना करीब आठ से दस ट्रक कोयला पहुंचता है और देर शाम से रात के बीच ट्रकों के जरिए इसे दूसरे राज्यों के लिए रवाना कर दिया जाता है.

ग्राम सभा की मंजूरी के बिना संचालन का दावा
संगठन का आरोप है कि डिपो के संचालन के लिए ग्राम सभा से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है. जगत महतो का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की पासिंग व्यवस्था का सहारा लेकर यह पूरा काम किया जा रहा है, जबकि ग्राम सभा की सहमति के बिना इस तरह की गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं.



ग्राम स्वराज अभियान ने आरोप लगाया कि डिपो के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है. कोयले के भंडारण और लगातार होने वाले परिवहन से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. संगठन ने प्रशासन से इस पहलू की भी जांच कराने की मांग की है.



जगत महतो ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कथित अवैध कोयला डिपो के खिलाफ कार्रवाई कर उसे बंद नहीं कराया गया, तो ग्राम स्वराज अभियान चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों को भी साथ लिया जाएगा.



संरक्षण मिलने का भी लगाया आरोप
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी दावा किया गया है कि डिपो के संचालन को कुछ प्रभावशाली लोगों और तंत्र का संरक्षण प्राप्त है. हालांकि, इन आरोपों को लेकर जिला प्रशासन अथवा अन्य संबंधित पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !