Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JTMACCE-2025) का परिणाम घोषित कर दिया है. आयोग ने विभिन्न विषयों के रिक्त पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं.
इन छह विषयों का परिणाम हुआ जारी
आयोग ने जिन विषयों का परिणाम घोषित किया है, उनमें शामिल हैं-
समाजशास्त्र
मनोविज्ञान
मानवशास्त्र
गृह विज्ञान
भूगर्भशास्त्र
एप्लाइड इंग्लिश
आरक्षण श्रेणीवार प्रकाशित की गई सूची
JSSC ने सफल अभ्यर्थियों की सूची अनारक्षित (UR), अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग (BC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अनुसार जारी की है.
कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल लंबित
आयोग ने बताया है कि जिन अभ्यर्थियों के आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं हैं या दस्तावेजों में किसी प्रकार की अस्पष्टता है, उनका परिणाम फिलहाल पेंडिंग रखा गया है. ऐसे मामलों में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
त्रुटि सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित
JSSC ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित परिणाम में यदि किसी प्रकार की टंकण त्रुटि या अन्य गलती पाई जाती है, तो उसे संशोधित करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा.
वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
https://jssc.jharkhand.gov.in के "Results" सेक्शन में जाकर विषयवार जारी पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर देख सकते हैं.