Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Ranchi News: रांची में SBI अधिकारी बन बुजुर्ग से 9.69 लाख की साइबर ठगी, YONO ऐप और APK फाइल से मोबाइल हैक

Ranchi News: रांची लालपुर के पीस रोड निवासी 66 वर्षीय आनंद प्रकाश लकड़ा साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने खुद को SBI अधिकारी बताकर YONO ऐप के जरिए सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया और उनके खाते से 9.69 लाख रुपये उड़ा लिए।


फेसबुक लिंक और फर्जी कॉल से SBI पेंशन कार्ड के नाम पर बड़ा फ्रॉड
पीड़ित ने बताया कि फेसबुक पर एक लिंक के जरिए उन्होंने पेंशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और खाते व एटीएम की जानकारी ले ली। साथ ही व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल का लिंक भेजा गया, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया।

एपीके फाइल ने उड़ाए पैसे, मोबाइल हैक कर खाते से साफ किए 9.69 लाख
मोबाइल हैक होने के बाद उनके बैंक खाते से लगातार पैसे ट्रांसफर होते रहे। बाद में जब उन्होंने अपने व्हाट्सएप मैसेज देखे तो पाया कि वह अपने आप फॉरवर्ड हो रहे हैं, जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाना में प्राथमिकी दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !