Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की चर्चा तेज, कई दिग्गजों की छुट्टी संभव, नए चेहरों की एंट्री के संकेत

Modi Cabinet Reshuffle: केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है. चर्चा है कि जल्द ही कैबिनेट में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. इस दौरान कई मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियां बदल सकती हैं, जबकि कुछ नए नेताओं को सरकार में शामिल किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है.
वित्त मंत्रालय में बदलाव की अटकलें
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर चर्चा चल रही है. माना जा रहा है कि उन्हें आर्थिक मामलों से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इसी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विभाग में बदलाव की अटकलें भी तेज हैं. इसके अलावा कुछ वरिष्ठ मंत्रियों और कई राज्य मंत्रियों की भूमिका में भी परिवर्तन होने की संभावना बताई जा रही है.


पंजाब और मध्यप्रदेश से नए समीकरण बनने के संकेत
पंजाब में संगठन और सरकार दोनों स्तर पर नए समीकरण बनने की चर्चा है. रवनीत सिंह बिट्टू के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जबकि भाजपा नेता तरुण चुघ को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा कुछ अन्य नेताओं के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं.

मध्यप्रदेश को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. माना जा रहा है कि राज्य से कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है. नए चेहरों में वीडी शर्मा और राज्यसभा सांसद महेश केवट के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं. वहीं कुछ मौजूदा राज्यमंत्रियों के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं.


महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पर भी खास नजर
महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट की हिस्सेदारी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. चर्चा है कि सांसद श्रीकांत शिंदे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. वहीं कुछ मौजूदा मंत्रियों की जगह नए चेहरों को अवसर दिए जाने की संभावना भी बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश से अनुराग ठाकुर की संभावित वापसी को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं. मेरठ के सांसद अरुण गोविल का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल बताया जा रहा है. इसके अलावा पंकज चौधरी की भूमिका में बदलाव और सहयोगी दलों को साधने के लिए नए नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि कुछ वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !