Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह में चोरों ने बाजार को बनाया निशाना, छह दुकानों में सेंध, गल्ले से नकदी और सामान गायब

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित परसुडीह बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सब्जियां और अन्य सामान की चोरी कर ली। सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।


गल्ला उठा ले गए चोर, नकदी के साथ जरूरी कागजात भी गायब
आलू-प्याज व्यवसायी अजय यादव ने बताया कि चोर उनकी दुकान से नकदी रखने वाला गल्ला उठा ले गए। बाद में बाजार से कुछ दूरी पर गल्ला टूटा हुआ मिला, लेकिन उसमें रखे करीब दो हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज गायब थे। वहीं दुखी पोद्दार की दुकान से एक कैरेट टमाटर, मधु पोद्दार की दुकान से लहसुन और खुदरा नकदी चोरी हो गई। नीति मुर्गी दुकान से आठ बत्तख भी चोरी कर ली गईं, जबकि सुनील पान दुकान का कैश काउंटर तोड़ा गया, लेकिन उसमें नकदी नहीं होने से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा, चौकीदार और CCTV की मांग
घटना के बाद दुकानदारों ने बाजार समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि समिति नियमित रूप से शुल्क वसूलती है, लेकिन रात में सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं किया जाता। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चोर लगातार दुकानों को निशाना बना रहे हैं। दुकानदारों ने बाजार में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और नियमित रात्रि गश्त की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज से चोरों की तलाश
घटना की सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !