Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Jamshedpur News: बिष्टुपुर के फ्रैंक्स चाइनीज रेस्टोरेंट में हंगामा, खाने में सूअर का मांस मिलने पर भड़का ग्राहक

Jamshedpur: कदमा निवासी निशान हलदार ने गुरुवार रात बिष्टुपुर स्थित फ्रैंक्स चाइनीज रेस्टोरेंट से जोमैटो के जरिए नॉनवेज मिक्स्ड फ्राइड राइस ऑर्डर किया था। ऑर्डर को लेकर अब बड़ा विवाद सामने आया है। निशान हलदार का कहना है कि उन्होंने ऐप से मिक्स्ड फ्राइड राइस मंगाया था, जिसमें मेन्यू के अनुसार एग, चिकन, नूडल्स और राइस शामिल थे। लेकिन खाना खाने के दौरान उसमें सूअर का मांस मिलने का आरोप लगाया गया है।

रेस्टोरेंट ने आरोपों से किया इनकार
घटना के बाद ग्राहक ने रेस्टोरेंट पहुंचकर जमकर विरोध किया। उनका कहना है कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और उन्हें शारीरिक परेशानी भी हुई। फ्रैंक्स चाइनीज रेस्टोरेंट के संचालक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके यहां से ऐसा कोई ऑर्डर तैयार नहीं किया गया था। उन्होंने इसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म की गलती बताया। बाद में मीडिया द्वारा प्रतिक्रिया लेने पर संचालक ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।



जोमैटो लिस्टिंग को लेकर भी चर्चा
घटना के बाद संबंधित रेस्टोरेंट की ऑनलाइन लिस्टिंग अस्थायी रूप से बंद दिखने की बात सामने आई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि तकनीकी गलती कहां हुई। निशान हलदार ने कहा है कि वह इस मामले की शिकायत जिला उपायुक्त और उपभोक्ता अदालत में करेंगे। उनका कहना है कि यह गंभीर लापरवाही है और कार्रवाई होनी चाहिए।



कानूनी प्रावधान क्या कहते हैं
खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत रेस्टोरेंट को मेन्यू की सही जानकारी देना अनिवार्य है। वहीं उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत गलत सेवा पर मुआवजे का प्रावधान है।
पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले
2024 में साकची में वेज बिरयानी में चिकन मिलने का मामला सामने आया था
2025 में मानगो में पनीर की जगह अंडा परोसने पर जुर्माना लगाया गया था


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !