Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Palamu News: पलामू के पोखराहा में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

Palamu News: पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई. फोरलेन सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान पांकी के माजिद आलम के रूप में
मृतक की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के करार गांव निवासी 35 वर्षीय माजिद आलम के रूप में हुई है. बताया गया कि वह स्कूटी से मेदिनीनगर आ रहे थे. पोखराहा चौक के पास फोरलेन पार करने के दौरान हादसा हुआ.

हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और नेशनल हाईवे जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग की. लोगों का कहना था कि वे किसी अन्य अधिकारी से वार्ता नहीं करेंगे.

ओवरब्रिज निर्माण की मांग फिर हुई तेज
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पोखराहा चौक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग दोहराई. उनका कहना है कि इस इलाके में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन स्थायी समाधान निकालने में विफल रहा है. साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई.

हाईवे जाम से वाहनों की लगी लंबी कतार
हाईवे जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कई यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम जारी था.

15 दिनों में तीन लोगों की जा चुकी है जान
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों के दौरान इसी क्षेत्र में तीन लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है. इसके बावजूद यातायात सुरक्षा और सड़क पार करने की व्यवस्था को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. घटना के बाद इलाके में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दे रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !