Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Dhanbad News: DVC का बड़ा फैसला, पंचेत डैम मार्ग दो दिनों के लिए ब्लॉक, चिरकुंडा-बराकर और मैथन रूट बाधित

Dhanbad News: दामोदर घाटी निगम (DVC) ने पंचेत डैम मार्ग को दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम पंचेत जल विद्युत केंद्र में चल रहे मरम्मत और आधुनिकीकरण कार्य के चलते उठाया गया है। विभाग ने इसके लिए आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है।

25-26 जून को पंचेत डैम रोड पूरी तरह बंद
यह प्रतिबंध 25 और 26 जून को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान पंचेत डैम रोड पर जीरो पॉइंट (झारखंड) से लेकर पश्चिम बंगाल के चेक पोस्ट तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

इस अवधि में कार, बाइक, बस और मालवाहक वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। भारी मशीनरी और उपकरणों को सुरक्षित रूप से साइट तक पहुंचाने और कार्य में बाधा न आए, इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है।


वैकल्पिक रास्तों से करनी होगी यात्रा
यह मार्ग झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रूट है, जिससे रोजाना हजारों लोग यात्रा करते हैं। मार्ग बंद होने से धनबाद, निरसा, चिरकुंडा सहित पुरुलिया और बांकुड़ा जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे यात्रा समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।

DVC ने लोगों को चिरकुंडा-बराकर और मैथन मार्ग जैसे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि काम पूरा होने के बाद मार्ग को जल्द ही फिर से खोल दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !