Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्वस्थ, टीएमएच में चल रहा इलाज

BREAKING: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण उन्हें देर रात अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उन्हें अस्पताल के एक विशेष केबिन में रखा गया है। चंपई सोरेन ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को सामान्य बताते हुए चिंता की कोई बात नहीं कही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटेंगे।

नेताओं और समर्थकों ने जाना हालचाल
पूर्व मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने टीएमएच पहुंचकर उनका हालचाल जाना। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !