Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Ranchi News : केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के मॉडल की ईगो फाउंडेशन ने की सराहना, तकनीकी सहयोग का दिया भरोसा

Ranchi News : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 10-बेड आईसीयू परियोजना से जुड़ी ईगो फाउंडेशन की प्रतिनिधि बिसोया लोइतोंगबाम ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित केंद्रीय रेडियोलॉजी हब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हब की कार्यप्रणाली और डिजिटल रेडियोलॉजी सेवाओं का अवलोकन किया।


टेलीरेडियोलॉजी प्रणाली की दी गई जानकारी

दौरे के दौरान केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के प्रभारी डॉ. अनिश चौधरी ने टेलीरेडियोलॉजी प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से झारखंड के विभिन्न जिलों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों को एक मंच से जोड़कर मरीजों को त्वरित और बेहतर रेडियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के समन्वयक डॉ. अखिलेश झा भी मौजूद रहे। उन्होंने राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जांच सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और आधुनिक तकनीक के उपयोग से मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के प्रयासों की जानकारी साझा की।

दूरदराज क्षेत्रों के लिए प्रभावी मॉडल

ईगो फाउंडेशन की प्रतिनिधि बिसोया लोइतोंगबाम ने केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेषज्ञ रेडियोलॉजी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि भविष्य में ईगो फाउंडेशन की ओर से तकनीकी सहयोग, सॉफ्टवेयर सहायता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी सहयोग किया जाएगा, ताकि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !