Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Ranchi News : पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Ranchi News : लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।


इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बचाने के उद्देश्य से दिल्ली से कोटा तक "शिक्षा न्याय यात्रा" शुरू की है। उनका आरोप है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस सांसद ने रांची के छात्र सार्थक की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया है। उन्होंने दावा किया कि नीट 2026 पेपर लीक मामले के कारण कई छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग, 9 अगस्त को प्रदर्शन का ऐलान

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मुद्दा केवल पेपर लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि इसके पीछे कौन लोग हैं और उन्हें संरक्षण कौन दे रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पारदर्शी परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने छात्रों की मांगों के समर्थन में 9 अगस्त को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की घोषणा की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !